Uncategorized
नौतनवा में 1.350 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

महराजगंज। नौतनवा पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने रविवार को कंचनघाट के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार अमरनाथ चौधरी (36) निवासी पिपरा मौनी, फरेंदा को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 1.350 किलो अवैध गांजा और होंडा साइन बाइक UP56P4893 बरामद हुई।
पुलिस ने थाना नौतनवा में मु0अ0सं0 186/2026, धारा 8/20/23 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।




