Uncategorized
गुरचिहा गाँव के पास हाईवे किनारे कीचड़ में मिला 70 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव
महराजगंज। लक्ष्मीपुर क्षेत्र के गुरचिहा गांव के पास रविवार को हाईवे से सटे कीचड़ में करीब 70 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लक्ष्मीपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, सूचना लेखपाल राजेश सिंह द्वारा दी गई थी। बताया गया कि व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर था तथा कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पहचान की कार्रवाई शुरू कर दी है।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बताई गई है।




