Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

चोरी के मामले में चार अभियुक्त गिरफ्तार, जनरेटर और सोलर पैनल बरामद

महराजगंज। थाना बृजमनगंज पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया एक जनरेटर और एक सोलर पैनल भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं चोरी की घटनाओं की रोकथाम और उनके अनावरण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बृजमनगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

मामले में वादी विनोद चौधरी की तहरीर पर थाना बृजमनगंज में मु0अ0सं0 216/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने संदिग्धों को चिन्हित कर उन्हें गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी का जनरेटर और सोलर पैनल बरामद होने के बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 31 अगस्त 2026 की रात निर्माणाधीन धर्मकांटा से जनरेटर और सोलर पैनल चोरी कर नारायणपुर-राजनगर के बीच स्थित एक सुनसान मकान में छिपा दिया था। 10 सितंबर को चोरी के सामान को ठिकाने लगाने की योजना बनाई जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चोरी के माल के साथ चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. अनूप अग्रहरि उर्फ छोटू पुत्र प्रमोद अग्रहरि, निवासी बैसार, टोला कचुरहा, थाना बृजमनगंज, उम्र 21 वर्ष।
  2. अजय कुमार पाल पुत्र योगेन्द्र पाल, निवासी बैसार, टोला कचुरहा, थाना बृजमनगंज, उम्र 24 वर्ष।
  3. रविकान्त यादव पुत्र चन्द्रिका यादव, निवासी बरगाहपुर, टोला पालजोत, थाना बृजमनगंज, उम्र 19 वर्ष।
  4. मिथलेश यादव उर्फ नेता पुत्र अच्छेलाल यादव, निवासी बरडाड, टोला शिवकोट, थाना बृजमनगंज, उम्र 21 वर्ष।

बरामद सामान

  • एक जनरेटर
  • एक सोलर पैनल

पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध धारा 303(2) और 317(2) बीएनएस के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीपक यादव, हेड कांस्टेबल वेद प्रकाश यादव, कांस्टेबल अखिलेश यादव, कांस्टेबल सचिन यादव और कांस्टेबल मंगल शंकर तिवारी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!