Uncategorized

नौतनवां पुलिस की तत्परता से एक घंटे में सकुशल बरामद हुई 9 वर्षीय गुमशुदा बच्ची

महराजगंज। नौतनवां थाना क्षेत्र में पुलिस की तत्परता और त्वरित कार्रवाई से बाजार से लापता हुई 9 वर्षीय बच्ची को महज एक घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया। बच्ची के मिलने के बाद पुलिस ने उसे आवश्यक कार्रवाई के उपरांत परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 3:43 बजे कोहड़वल निवासी सतीश साहनी ने डायल-112 के माध्यम से सूचना दी कि उनकी 9 वर्षीय पुत्री अनुष्का साहनी उनके साथ रतनपुर बाजार आई थी। सामान खरीदने के दौरान बच्ची अचानक कहीं चली गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका।

सूचना मिलते ही नौतनवां पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर बच्ची की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और बच्ची का फोटो दिखाकर स्थानीय लोगों से पूछताछ की।

पुलिस की सक्रियता और लगातार किए गए प्रयासों के चलते बच्ची को रतनपुर से खोरिया जाने वाली नहर रोड से करीब एक घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर बच्ची को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

बच्ची के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर भी सराहना की जा रही है।

पुलिस टीम में शामिल रहे:
SO अभिषेक सिंह, उ0नि0 शेर बहादुर यादव, उ0नि0 दिव्यांशु राय, हे0का0 रामनिवास यादव, हे0का0 राहुल भारती, म0का0 अनुराधा चौहान एवं म0का0 नीलम कुमारी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!