Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

पनियरा पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, पम्पिंगसेट के साथ तीन गिरफ्तार

महराजगंज। पनियरा थाना पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी का एक पम्पिंगसेट बरामद किया है।

थानाध्यक्ष पनियरा संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए थाना पनियरा में दर्ज मु0अ0सं0 247/2026, धारा 303(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्तों राजू, भागवत और पप्पू को 22 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही/कब्जे से चोरी का एक पम्पिंगसेट बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजू, निवासी गांगी टोला भेड़िया, थाना पनियरा, उम्र करीब 41 वर्ष; भागवत निवासी गांगी टोला भेड़िया, थाना पनियरा, उम्र करीब 45 वर्ष; तथा पप्पू निवासी करमौरा राजी टोला, थाना गुलरिहा, जनपद गोरखपुर, उम्र करीब 31 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रविकान्त यादव, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार सिंह, कांस्टेबल पवन यादव, संदीप सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव और दिलीप चौधरी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!