Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

भारत-नेपाल सीमा पर 9 बोरी भारतीय यूरिया बरामद

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत परसामलिक पुलिस ने 9 बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद की है। कार्रवाई 21 अगस्त 2026 को बहद ग्राम झिंगटी स्थित एसएसबी रोड के पास की गई।

 

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में परसामलिक पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधि के दौरान मौके से 9 बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद की। बरामद खाद को धारा 113 कस्टम अधिनियम के तहत दाखिल करते हुए अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा भेज दिया गया।

 

बरामदगी करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल राम कुमार यादव और कांस्टेबल जितेश कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!