Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

कोल्हुई में नहर से 35 वर्षीय युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

महराजगंज। थाना कोल्हुई क्षेत्र के ग्राम रायपुर पंडित के बाहर नहर में बुधवार को एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नहर से बाहर निकलवाया।

पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त 2026 को करीब 12:30 बजे कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से सूचना मिली कि रायपुर पंडित गांव के बाहर नहर में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान अमरजीत पुत्र बैजनाथ, निवासी घोसीपुरवा, थाना शाहपुर, जनपद गोरखपुर, उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई।

जांच के दौरान पता चला कि मृतक की ससुराल थाना कोल्हुई क्षेत्र के रायपुर पंडित गांव में है। मृतक की पत्नी सोनी हरिजन ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब का आदी था और शराब के नशे में अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। इसी से परेशान होकर वह करीब एक माह पहले गोरखपुर स्थित अपनी ससुराल से मायके रायपुर पंडित चली आई थी।

पुलिस के मुताबिक, 18 अगस्त की रात करीब 8 बजे अमरजीत शराब के नशे में रायपुर पंडित स्थित अपनी ससुराल पहुंचा और वहां गाली-गलौज करने लगा। परिजनों और ग्रामीणों के समझाने के बाद वह वहां से चला गया। अगले दिन उसका शव गांव के बाहर नहर में बरामद हुआ।

वहीं, शव मिलने से कुछ समय पहले नहर की पुलिया पर एक अज्ञात मोटरसाइकिल मिली थी, जिसे पुरंदरपुर पुलिस अपने कब्जे में लेकर चली गई थी। जांच के दौरान उक्त मोटरसाइकिल मृतक अमरजीत की होने की पुष्टि हुई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महराजगंज भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!