Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चौक पुलिस की कार्रवाई

महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, थाना चौक पर दर्ज मु0अ0सं0 142/2026 में धारा 137(2), 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित समीर उर्फ सोनू पुत्र जमीर, निवासी परासखाड़ टोला परसिया, थाना चौक, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 24 वर्ष को 15 अगस्त 2026 को शेखपुरवां क्षेत्र स्थित कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अंकित राय, हे0का0 विजयपाल सिंह और का0 अभय कुमार सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!