फरेन्दा पुलिस की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बलैनो कार से अखरोट और कॉस्मेटिक सामान बरामद

महराजगंज। अवैध तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फरेन्दा पुलिस ने कस्बा फरेन्दा में कार्रवाई करते हुए एक बलैनो कार से भारी मात्रा में संदिग्ध तस्करी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन को भी कब्जे में लिया है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने बलैनो कार संख्या UP56AY1907 को रोककर तलाशी ली। तलाशी में 7 बोरी अखरोट, 12 बोरी फेयर एंड लवली पाउच, 2 गत्ता मैगी और 275 फेयर एंड लवली क्रीम की ट्यूब बरामद हुईं।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील मिश्रा पुत्र देवतामनी मिश्रा, निवासी ग्राम नदाई हरहिया, थाना हरैया, जनपद बस्ती, उम्र करीब 34 वर्ष के रूप में हुई है।
मामले में थाना फरेन्दा पर धारा 111 कस्टम अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी:
07 बोरी अखरोट
12 बोरी फेयर एंड लवली पाउच
02 गत्ता मैगी
275 फेयर एंड लवली ट्यूब
01 बलैनो कार, संख्या UP56AY1907
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक सौरभ पटेल, कांस्टेबल अनिल कुमार यादव, रिकांस्टेबल गौरव वर्मा और रिकांस्टेबल अजय यादव शामिल रहे।




