महराजगंज में बड़ी कार्रवाई: 34 बोरी अवैध कद्दू बीज के साथ तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में निचलौल पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने 34 बोरी तृतीय देश कद्दू बीज (कुल 1360 किलोग्राम) और एक पिकअप वाहन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध, अपराधियों और तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 11 अगस्त 2026 को निचलौल थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने रेगहिया बाजार के पास कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान 34 बोरी तृतीय देश कद्दू बीज, प्रत्येक बोरे में 40 किलोग्राम, कुल 1360 किलोग्राम बरामद किया गया। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन संख्या UP 56 AT 1524 भी कब्जे में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
विजय चौधरी पुत्र जिउत चौधरी, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज।
पुलिस के अनुसार मामले में मु0अ0सं0 नील/2026, धारा 111 कस्टम अधिनियम के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त और बरामद माल को कस्टम ऑफिस निचलौल भेजा जा रहा है।
कार्रवाई में शामिल टीमें
निचलौल पुलिस:
उ0नि0 सूरज तिवारी, हे0का0 अक्षय कुमार और का0 सोनू गौड़।
एसएसबी टीम:
निरीक्षक (सा.) शिव पूजन प्रसाद, आ0 (सा.) धर्मेन्द्र यादव, आ0 (सा.) राजेश कुमार यादव एवं आ0 (सा.) ओम प्रकाश सैनी।




