Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

सिद्धार्थनगर में SSB की बड़ी कार्रवाई, नेपाल भेजी जा रही 4 बोरी यूरिया खाद पकड़ी

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) की सीमा चौकी लोहटी की विशेष गश्ती टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 563 के पास दो मोटरसाइकिलों पर लदी 04 बोरी यूरिया खाद के साथ दो व्यक्तियों को पकड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 अगस्त 2026 को आसूचना के आधार पर SSB की विशेष गश्ती पार्टी सीमा क्षेत्र में तैनात थी। इसी दौरान बनचौरा के रास्ते से दो व्यक्ति मोटरसाइकिलों पर सामान लादकर अनधिकृत रास्ते से भारत से नेपाल की ओर जाते दिखाई दिए। संदेह होने पर जवानों ने घेराबंदी कर दोनों को रोक लिया।

तलाशी के दौरान दोनों मोटरसाइकिलों पर लदी यूरिया खाद की 04 बोरियां बरामद हुईं। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान लवकुश यादव पुत्र रामऔतार और अखिलेश कुमार पुत्र कृष्णा प्रजापति, निवासी ग्राम बनचौरी, थाना शोहरतगढ़, जिला सिद्धार्थनगर के रूप में हुई।

पूछताछ में खाद से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद बरामद 04 बोरी यूरिया खाद, 02 मोटरसाइकिल और दोनों व्यक्तियों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क विभाग, बढ़नी के सुपुर्द कर दिया गया।

SSB अधिकारियों के अनुसार भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी, मानव तस्करी, नशीली दवाओं, अवैध मुद्रा, वन्य जीवों तथा अन्य प्रतिबंधित सामान की आवाजाही रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!