Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 2 बोरी यूरिया के साथ नेपाली नागरिक पकड़ा

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) की सीमा चौकी ककरहवा की विशेष गश्त पार्टी ने कार्रवाई करते हुए 02 बोरी यूरिया खाद, एक मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है।

जानकारी के अनुसार, 10 अगस्त 2026 को विशेष गश्त पार्टी सीमा स्तंभ संख्या 543/1, फरसादीपुर गांव के समीप गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से भारत से नेपाल की ओर यूरिया खाद ले जाता दिखाई दिया। संदेह होने पर जवानों ने उसे रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर लदी 02 बोरी यूरिया खाद बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम कलामुद्दीन मुसलमान (45 वर्ष), पुत्र इनुश मुसलमान, निवासी ग्राम पड़ारिया, थाना लुम्बिनी, जिला रुपन्देही, नेपाल बताया।

SSB के अनुसार, यूरिया खाद के संबंध में व्यक्ति के पास वैध दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद बरामद 02 बोरी यूरिया खाद और मोटरसाइकिल समेत व्यक्ति को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क विभाग, ककरहवा के सुपुर्द किया जा रहा है।

तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई

43वीं वाहिनी SSB द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान अवैध तस्करी के सामान, मानव तस्करी, नशीली दवाओं, अवैध मुद्रा, वन्यजीव एवं अन्य प्रतिबंधित उत्पादों की आवाजाही पर निगरानी रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!