Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

सिद्धार्थनगर में AHT पुलिस की तत्परता से 5 वर्षीय गुमशुदा बच्ची परिजनों से मिली

सिद्धार्थनगर। थाना एएचटी पुलिस की तत्परता और मानवीय पहल से लावारिस हालत में मिली करीब 5 वर्षीय बच्ची को सकुशल उसके परिजनों तक पहुंचा दिया गया। बच्ची के परिजनों ने पुलिस टीम की कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

जानकारी के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को बांसी स्टैंड नौगढ़ के पास स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के समीप एक करीब 5 वर्षीय बच्ची लावारिस हालत में मिली। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर थाना एएचटी प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बच्ची को थाने लाकर पूछताछ की।

पूछताछ में बच्ची ने अपना नाम मारिया तथा पिता का नाम मारूफ और माता का नाम नाजमा बताया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू की और सफलतापूर्वक उन्हें खोज निकाला। इसके बाद बच्ची को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र सिंह के साथ उपनिरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद, आरक्षी आशुतोष सिंह और महिला हेड कांस्टेबल प्रिया तिवारी शामिल रहे। बच्ची के सकुशल मिलने पर परिजनों ने थाना एएचटी पुलिस सिद्धार्थनगर का आभार जताते हुए पुलिस टीम की जमकर सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!