Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को कपिलवस्तु पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर। थाना कपिलवस्तु पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय सिद्धार्थनगर भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कपिलवस्तु विनय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 1 अगस्त 2026 को मुकदमा अपराध संख्या 59/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त विकास उर्फ नूर आलम

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय सिद्धार्थनगर भेज दिया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सदरुल आलमीन तथा आरक्षी पवन यादव और रत्नेश यादव, थाना कपिलवस्तु शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!