Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

कोल्हुई पुलिस की तत्परता से गुमशुदा 12 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोल्हुई पुलिस को सफलता मिली है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा 12 वर्षीय बालक रेहान रजा पुत्र निजाम अहमद, निवासी बदलबाग, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज को 28 जुलाई 2026 को रात करीब 8 बजे ग्राम खड़खोड़ी थाना कोल्हुई क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया।

आवश्यक विधिक कार्रवाई एवं सत्यापन के बाद पुलिस ने बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने महराजगंज पुलिस का आभार व्यक्त किया।

बालक की बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रविकांत सिंह एवं हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!