Uncategorized
क्षेत्राधिकारी नौतनवा ने किया परसामलिक थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण, अभिलेखों के रखरखाव और साफ-सफाई पर दिया जोर

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद के थानों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं पुलिस कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी नौतनवा द्वारा थाना परसामलिक का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में रखे प्रचलित अभिलेखों का गहन अवलोकन किया गया तथा उनके अद्यावधिक एवं सुव्यवस्थित रखरखाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, हवालात, मालखाना एवं थाना परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
क्षेत्राधिकारी नौतनवा ने पुलिसकर्मियों को सभी अभिलेखों को समय-समय पर अद्यतन रखने, कार्यालय एवं थाना परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की समग्र व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।




