Uncategorized
परसामलिक पुलिस ने 4 बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद की, कस्टम कार्यालय नौतनवा भेजी

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में अवैध तस्करी एवं अपराध की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना परसामलिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद की।
पुलिस के अनुसार, टीम ने ग्राम अहिरौली टोला-परसौनी रोड के पास से यूरिया खाद बरामद की। मामले में धारा 113 कस्टम अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए बरामद खाद को अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा भेज दिया गया।
बरामदगी: 4 बोरी भारतीय यूरिया खाद।
बरामदगी करने वाली टीम: कांस्टेबल अंगद सिंह, बृजेश यादव और सुजीत निर्मल, थाना परसामलिक पुलिस।




