Uncategorized
कोल्हुई थाना क्षेत्र में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

महराजगंज: आगामी श्रावण मास, कांवड़ यात्रा, चेहल्लुम एवं अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत कोल्हुई थाना क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। पुलिस बल ने थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने का संदेश दिया गया।




