Uncategorized

खूंटे से रस्सी काटकर भैंस चोरी, पीड़ित ने दी तहरीर; कोल्हुई पुलिस ने क्यों दर्ज की गुमशुदगी ?

महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि देर रात अज्ञात चोरों ने घर के बाहर खूंटे से बंधी भैंस की रस्सी काटकर उसे चोरी कर लिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

बताया जा रहा है कि तहरीर देने के बाद तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मीडिया कर्मियों द्वारा मामला उठाए जाने के उपरांत कोल्हुई पुलिस ने भैंस की गुमशुदगी दर्ज की। इसे लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

पीड़ित का कहना है कि उसने अपनी तहरीर में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि रात में उसके घर से भैंस चोरी हो गई। सुबह नींद खुलने पर देखा कि भैंस गायब थी और खूंटे से बंधी रस्सी कटी हुई थी।

 

मौके पर मौजूद लोगों का दावा है कि जिस प्रकार रस्सी धारदार हथियार से कटी हुई दिखाई दे रही है, उससे प्रथम दृष्टया मामला केवल भैंस के गायब होने का नहीं बल्कि चोरी का प्रतीत होता है। हालांकि, इस संबंध में अंतिम निष्कर्ष पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा।

 

फिलहाल कोल्हुई पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में चोरी की पुष्टि होती है तो उसी के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!