Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

भारत-नेपाल सीमा पर 6 बोरी यूरिया खाद के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, टैम्पो भी जब्त

भारत-नेपाल सीमा पर 6 बोरी यूरिया खाद के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, टैम्पो भी जब्त

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना परसामलिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से नेपाल ले जाई जा रही 06 बोरी भारतीय यूरिया खाद और एक टैम्पो के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई 09 जुलाई 2026 को की गई।

पुलिस के अनुसार, थाना परसामलिक क्षेत्र के ग्राम डगरपरुवा में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान टैम्पो (UP 56 T 7857) को रोका गया। तलाशी लेने पर उसमें 06 बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद हुई। जांच में पता चला कि खाद को अवैध रूप से भारत-नेपाल सीमा पार ले जाया जा रहा था।

इसके बाद पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ कस्टम अधिनियम की धारा 113 के तहत कार्रवाई करते हुए बरामद यूरिया खाद और टैम्पो को कब्जे में ले लिया गया। आगे की विधिक कार्रवाई के लिए प्रकरण कस्टम कार्यालय नौतनवा भेजा जा रहा है।

बरामदगी:

06 बोरी भारतीय यूरिया खाद

टैम्पो संख्या UP 56 T 7857

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

उपनिरीक्षक रामजीत

हेड कांस्टेबल सुभाष यादव

कांस्टेबल अंगद सिंह

कांस्टेबल विवेक कुमार गोंड

कांस्टेबल रामगनेश चौहान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!