Uncategorized

भारत-नेपाल सीमा पर 33 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को बड़ी सफलता मिली है। ककरहवा चेक पोस्ट पर संयुक्त चेकिंग के दौरान एक नेपाली नागरिक को 33 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ लिया गया।

दिनांक 04 जुलाई 2026 को 43वीं वाहिनी एसएसबी की सीमा चौकी ककरहवा चेक पोस्ट पर कस्टम विभाग एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ संयुक्त व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान भारत से नेपाल जा रही बस संख्या LU-2-KH-6833 की नियमानुसार तलाशी ली गई।

चेकिंग के दौरान पीले रंग के कपड़े पहने एक व्यक्ति के बैग की तलाशी में उसके सामान के बीच 9 बोतल Aristocrat Premium Whisky बरामद हुई। पूछताछ में उसने बस के अंदर एक और कार्टन में शराब होने की जानकारी दी। इसके बाद जवानों ने बस की तलाशी लेकर सीट के पास रखे कार्टन से 24 बोतल Aristocrat Premium Whisky बरामद की।

इस प्रकार कुल 33 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिन पर “For Sale in Delhi Only” अंकित था।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम तूल प्रसाद गजुर्बा (41 वर्ष) पुत्र पदम बहादुर गजुर्बा, निवासी जिला म्यागदी, गण्डकी प्रदेश, नेपाल बताया।

बरामद शराब को जब्त कर आरोपी सहित अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए पुलिस थाना मोहाना, जनपद सिद्धार्थनगर को सुपुर्द कर दिया गया।

एसएसबी ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी, मानव तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध मुद्रा एवं वन्यजीव अपराधों की रोकथाम के लिए 43वीं वाहिनी लगातार अभियान चला रही है और सीमा पर अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!