भारत-नेपाल सीमा पर 2.5 किलोग्राम मेथाक्वॉलोन ड्रग्स बरामद, एसएसबी-एनसीबी की संयुक्त कार्रवाई में महिला पकड़ी गई

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), गोरखपुर की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है।
शक्ति सिंह, कमांडेंट 22वीं वाहिनी के निर्देशानुसार तथा सहायक कमांडेंट प्रिया यादव के नेतृत्व में एसएसबी की “बी” समवाय सोनौली एवं एनसीबी गोरखपुर की संयुक्त टीम ने शनिवार (04 जुलाई 2026) को सीमा स्तंभ संख्या 517/2 स्थित अंतर्राष्ट्रीय व्यापार एवं पारगमन मार्ग पर नेपाल से भारत आ रही एक महिला की जांच की।
चेकिंग के दौरान महिला के ट्रॉली बैग को बैग स्कैनर से जांचा गया, जिसमें संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर बैग को खोलकर गहन तलाशी ली गई। जांच में बैग के अंदर विशेष रूप से बनाई गई गुप्त जगह में कार्बन पेपर में लपेटकर छिपाया गया संदिग्ध पदार्थ बरामद हुआ।
ड्रग डिटेक्शन किट से परीक्षण करने पर बरामद पदार्थ मेथाक्वॉलोन (Methaqualone) ड्रग्स पाया गया। वजन करने पर इसकी मात्रा लगभग 2.5 किलोग्राम निकली।




