Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर स्पीड राडार गन से वाहनों की जांच, तेज गति से वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही

महराजगंज : पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 13.05.2026 को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-730 स्थित ITM चौकी के पास ZFD कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान यातायात पुलिस एवं थाना कोतवाली की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम के प्रभारी व सदस्यगण द्वारा स्पीड राडार गन के माध्यम से तेज गति से चलने वाले वाहनों की गति मापी गई। जांच के दौरान निर्धारित सीमा से अधिक गति से वाहन चलाते पाए गए वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की गई।

इस दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करते हुए निर्धारित गति सीमा का पालन करने, सीट बेल्ट एवं हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा करने हेतु प्रेरित किया गया।

महराजगंज पुलिस द्वारा जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!