अवैध मिट्टी खनन के संबंध में थाना पुरन्दरपुर पुलिस व राजस्व टीम की संयुक्त कार्यवाही, 2 ट्रैक्टर व लोडर कब्जे में

महराजगंज : पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा अवैध मिट्टी खनन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी फरेन्दा के पर्यवेक्षण में थाना पुरन्दरपुर पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम झामट में चेकिंग की गयी।
चेकिंग के दौरान अवैध रूप से मिट्टी खनन करते हुए 01 ट्रैक्टर मय मिट्टी लदी ट्रॉली व 1 ट्रैक्टर मय लोडर को कब्जा पुलिस में लिया गया। दोनों वाहनों को थाना स्थानीय पर लाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही आवश्यक कार्रवाई हेतु खनन विभाग को रिपोर्ट प्रेषित की गई है।
राजस्व टीम का विवरण
1. अंकित अग्रवाल, नायब तहसीलदार फरेन्दा, महराजगंज।
2. सूरज कुमार, राजस्व लेखपाल फरेन्दा, महराजगंज।
पुलिस टीम का विवरण
1. उ0नि0 अजय यादव, थाना पुरन्दरपुर, महराजगंज।
2. उ0नि0 देवेश प्रताप सिंह, थाना पुरन्दरपुर, महराजगंज।
3. का0 सुनेन्द्र कुमार, थाना पुरन्दरपुर, महराजगंज।
4. का0 आदित्य यादव, थाना पुरन्दरपुर, महराजगंज।
5. रि0का0 फिरोज, थाना पुरन्दरपुर, महराजगंज।
6. रि0आ0 शुभम पाल, थाना पुरन्दरपुर, महराजगंज।




