Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

चोरी की घटना का खुलासा, परसामलिक पुलिस ने 3 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

महराजगंज। थाना परसामलिक पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया क्रॉम्पटन कंपनी का 2 एचपी इलेक्ट्रिक पानी का मोटर बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवां बसन्त सिंह के नेतृत्व में की गई। थाना परसामलिक में दर्ज मु0अ0सं0 82/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शिवकुमार शर्मा (21) निवासी महदेइया टोला पचडिहवा, कृष्णा साहनी (19) निवासी महदेइया टोला बकुलादह और जितेन्द्र कुमार (20) निवासी महदेइया टोला बकुलादह, थाना परसामलिक के रूप में हुई है।

पुलिस ने इनके कब्जे से Crompton कंपनी का MBQ22(1PH)14 SLV मॉडल, 2 HP क्षमता का एक इलेक्ट्रिक पानी का मोटर बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल सुभाष यादव, हेड कांस्टेबल मुनायन यादव, कांस्टेबल बृजेश यादव, कांस्टेबल अंगद सिंह और कांस्टेबल जितेन्द्र गुप्ता शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!