Uncategorized

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज। थाना निचलौल क्षेत्र के ग्राम दमकी स्थित भारत गैस एजेंसी के सामने मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही निचलौल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, दोपहिया वाहन संख्या UP56BK6880 महराजगंज से निचलौल की ओर जा रहा था, जबकि डंपर संख्या UP53JT5551 निचलौल से महराजगंज की ओर आ रहा था। ग्राम दमकी स्थित भारत गैस एजेंसी के सामने दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

दुर्घटना में दोपहिया वाहन सवार सनी पुत्र रामकेयस (18), विवेक पुत्र संतोष (18), किशन पुत्र रामकेयस (18) और शिव पुत्र संतोष (18), निवासी ग्राम पचमा, थाना निचलौल, गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को CHC निचलौल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए महराजगंज मोर्चरी भेज दिया है। दुर्घटना में शामिल डंपर को पुलिस ने कब्जे में लेकर जब्त कर लिया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक महराजगंज स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस के मुताबिक, मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई जारी है। घटनास्थल पर शांति एवं कानून-व्यवस्था सामान्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!