बैदौला घाट में डूबे तीनों युवकों के शव बरामद, गांव के 12 युवाओं ने जान जोखिम में डालकर रेस्क्यू में की मदद

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बैदौला घाट में कल बाणगंगा नदी में डूबे तीनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मृतकों की पहचान शिवा (17 वर्ष) पुत्र राममूरत, रवि (17 वर्ष) पुत्र रामरूप और मोनू (18 वर्ष) पुत्र बबलू के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की गई और उन्हें सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया।
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान नईडहर गांव के 12 युवाओं ने भी साहस का परिचय देते हुए एसडीआरएफ की टीम की मदद की। इन युवाओं ने अपनी जान जोखिम में डालकर नदी से तीनों मृतकों के शवों को बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रेस्क्यू में मदद करने वाले युवाओं में रामपाल निषाद, राजू निषाद, रोहित निषाद, रिंकू निषाद, सुग्रीम निषाद, बजरंगी निषाद, राहुल निषाद, अखिलेश निषाद, रामू निषाद, चन्द्रकेश निषाद, भुलई निषाद और लादूराम निषाद शामिल रहे।
इन युवाओं के साहस और मानवता की स्थानीय लोगों ने सराहना की। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।




