Uncategorized

धान कटाई के विवाद में 65 वर्षीय बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या, पत्नी और बेटियों से भी मारपीट

सिद्धार्थनगर। उसका बाजार थाना क्षेत्र के दुमदुमवा गांव में शुक्रवार शाम धान कटाई को लेकर हुए विवाद में 65 वर्षीय दयाराम की गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि विवाद शांत कराने पहुंचे दयाराम को चार लोगों ने जमीन पर गिराकर गला दबा दिया। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी और बेटियों के साथ भी मारपीट की गई।

घटना शाम करीब 6:30 बजे की है। खेत में कंबाइन मशीन से धान कटाई के दौरान पड़ोसी गांव पकड़ी के आनंद, उसके भाई महेश, मां शांति पत्नी रामलाल और एक अन्य व्यक्ति का ऑपरेटर से विवाद हो गया। इसी दौरान दयाराम ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की।

 

आरोप है कि चारों ने उन्हें जमीन पर गिराकर गला दबा दिया। शोर सुनकर पहुंची पत्नी किसलौती और बेटियों रीत व सरिता ने बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। गंभीर हालत में परिजन दयाराम को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर एडिशनल एसपी प्रशांत कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर उसका बाजार पुलिस ने आनंद, महेश, शांति समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!