Uncategorized

वीजा दिलाने के नाम पर हुई साइबर ठगी की ₹27,864 की रकम पुलिस ने कराई वापस

सिद्धार्थनगर। विदेश जाने के लिए वीजा दिलाने के नाम पर साइबर ठगी के शिकार हुए युवक को सिद्धार्थनगर पुलिस ने राहत दिलाई है। थाना मोहाना की साइबर पुलिस टीम ने बैंक के साथ समन्वय स्थापित कर ठगी की गई ₹27,864 की पूरी धनराशि शिकायतकर्ता के बैंक खाते में वापस करा दी।

पुलिस के अनुसार, मोहाना थाना क्षेत्र के भगवानपुर खास टोला शिवपतिनगर निवासी मोहम्मद इमरान पुत्र मोहम्मद असलम ने वीजा दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कराई थी। शिकायत संख्या ACK-23108260163136 एवं 23109260187457 के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत शौरयान के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में थाना मोहाना साइबर टीम, जिला साइबर सेल और बैंक के संयुक्त प्रयास से ठगी की गई ₹27,864 की धनराशि शिकायतकर्ता के खाते में वापस कराई गई।

सराहनीय कार्य करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दीपक कुमार, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक सर्वेश यादव, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र प्रसाद यादव, कांस्टेबल नीरज कुमार गौड़ एवं कांस्टेबल धीरज कुमार खरवार शामिल रहे।

साइबर ठगी की रकम वापस मिलने पर शिकायतकर्ता ने सिद्धार्थनगर पुलिस की कार्रवाई के प्रति आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!