हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त अवैध चाकू बरामद

सिद्धार्थनगर। जिले के जोगिया उदयपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध चाकू भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना जोगिया उदयपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 162/2026 धारा 109(1)/352 बीएनएस से संबंधित आरोपी सूरज पुत्र पत्थर, निवासी महुआ, थाना जोगिया उदयपुर, की तलाश की जा रही थी।
23 नवंबर 2026 को पुलिस टीम ने आरोपी को थाना क्षेत्र के योगमाया बंधा मोड़, बांसी-नौगढ़ मुख्य मार्ग के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक अवैध चाकू बरामद किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
यह कार्रवाई एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर, एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष शशिकांत के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल:
थानाध्यक्ष शशिकांत
उपनिरीक्षक ऋषिदेव
मुख्य आरक्षी कमलेश यादव एवं भुआल यादव
आरक्षी अंकुर राय




