महराजगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी, 101 गुमशुदा मोबाइल बरामद, कीमत करीब 25 लाख रुपये
8 माह में 844 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे, कुल कीमत 2.31 करोड़ रुपये

महराजगंज पुलिस ने तकनीक आधारित कार्रवाई करते हुए 101 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। सर्विलांस सेल और जनपद के विभिन्न थानों की संयुक्त कार्रवाई में CEIR पोर्टल एवं आधुनिक तकनीकी संसाधनों की मदद से मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में बरामद सभी 101 मोबाइल फोन आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिए गए। लंबे समय से गुम मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने महराजगंज पुलिस के प्रति आभार जताया।
8 माह में 844 मोबाइल बरामद
महराजगंज पुलिस के अनुसार, पिछले आठ महीनों में कुल 844 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 2 करोड़ 31 लाख रुपये है। इस अभियान में CEIR पोर्टल, सर्विलांस सेल और विभिन्न थानों के पुलिसकर्मियों के समन्वित प्रयासों से सफलता मिली है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने पर तत्काल CEIR पोर्टल www.ceir.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं तथा नजदीकी थाने में सूचना दें। मोबाइल का IMEI नंबर और खरीद संबंधी बिल सुरक्षित रखने से बरामदगी में मदद मिल सकती है।

इस कार्रवाई में सर्विलांस टीम के शिवानन्द पासवान, मो. कुतुबुद्दीन, राजकुमार राजभर, आलोक पाण्डेय, सुधीर कुमार यादव, सूरज गुप्ता, नीरज कुमार सहित जनपद के विभिन्न थानों में CEIR संबंधी कार्यों के लिए नियुक्त पुलिसकर्मियों का योगदान रहा।




