नौतनवा मेले में मारपीट व गाली-गलौज करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
पुरानी रंजिश को लेकर हुआ था विवाद, पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

महराजगंज। नौतनवा थाना क्षेत्र में मेले के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और गाली-गलौज करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, 18 नवंबर को मेले में पुरानी बात को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया था। इस दौरान गाली-गलौज और मारपीट की घटना हुई। मामले में पीड़ित की तहरीर पर नौतनवा थाने में मुकदमा संख्या 233/2026 धारा 115(2), 351(3) और 352 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया।
घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चन्द्रशेखर उर्फ काजू निवासी महुअवा अड्डा, सलाउद्दीन और इकरार अहमद उर्फ मोनू निवासी बेलभार को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष नौतनवा के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव, कांस्टेबल राहुल यादव, विपिन गोंड और राजकुमार यादव शामिल रहे।




