Uncategorized

सिद्धार्थनगर: छठ महापर्व पर मिशन शक्ति टीम की सराहनीय पहल, 30 बिछड़े बच्चों को परिजनों से मिलाया

खोया-पाया केंद्र बना मददगार, बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

सिद्धार्थनगर। छठ महापर्व के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच सिद्धार्थनगर पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने सराहनीय मानवीय पहल की। पुलिस टीम ने खोया-पाया केंद्र के माध्यम से मेले और घाटों पर बिछड़े कुल 30 बच्चों को सकुशल उनके परिजनों से मिलाया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में छठ पर्व के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी लगाई गई थी।

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना सिद्धार्थनगर की मिशन शक्ति टीम को खोया-पाया केंद्र की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। टीम ने तत्परता दिखाते हुए बिछड़े हुए 30 बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाया।

अपने बच्चों को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और सिद्धार्थनगर पुलिस की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए पुलिस टीम को धन्यवाद दिया।

छठ महापर्व के दौरान पुलिस की इस पहल ने न केवल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया, बल्कि खाकी के मानवीय चेहरे को भी सामने लाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!