Uncategorized

सिंदुरिया पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग की आशंका में 8 लोगों को भेजा न्यायालय

महराजगंज। जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना सिंदुरिया पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के दृष्टिगत 8 व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय भेजा है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में 13 नवंबर 2026 को थाना सिंदुरिया पुलिस ने धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत यह कार्रवाई की।

कार्रवाई की जद में आए 8 व्यक्ति:

  1. पड़ोही पुत्र कुमार यादव, निवासी चनकौली, थाना कोठीभार।
  2. श्यामबदन यादव पुत्र बिकाऊ यादव, निवासी सिंदुरिया।
  3. विनोद यादव पुत्र रामजतन यादव, निवासी सिंदुरिया।
  4. विवेक शर्मा पुत्र ब्रह्मा प्रसाद, निवासी जगन्नाथपुर उर्फ जोहर।
  5. विनय शर्मा पुत्र ब्रह्मा प्रसाद, निवासी जगन्नाथपुर उर्फ जोहर।
  6. योगेन्द्र गुप्ता पुत्र शिवपूजन, निवासी जगन्नाथपुर उर्फ जोहर।
  7. जितेन्द्र गुप्ता पुत्र शिवपूजन, निवासी जगन्नाथपुर उर्फ जोहर।
  8. आकाश गुप्ता पुत्र योगेन्द्र गुप्ता, निवासी जगन्नाथपुर उर्फ जोहर।

पुलिस के अनुसार, सभी के विरुद्ध शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मितिलेश कुमार एवं उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!