सिन्दुरिया पुलिस की कार्रवाई: शांति भंग की आशंका में 5 लोगों का चालान, नाम सहित न्यायालय भेजे गए

महराजगंज। जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सिन्दुरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में थाना सिन्दुरिया पुलिस ने शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका के मद्देनजर पांच व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170/126/135 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए चालान कर न्यायालय भेज दिया।
चालान किए गए पांच व्यक्तियों के नाम इस प्रकार हैं—
* मुकेश कनौजिया पुत्र कैलास, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी भागाटार टोला अमताहा, थाना सिन्दुरिया।
* आदित्य पुत्र बहादुर, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी नौका टोला, थाना खड्डा, जनपद कुशीनगर, हाल पता भागाटार टोला अमताहा, थाना सिन्दुरिया।
* सोनू प्रजापति पुत्र जयकरन, उम्र करीब 34 वर्ष, निवासी हरिहरपुर टोला अकटहवा, थाना सिन्दुरिया।
* गोविन्द पुत्र रामप्यारे, उम्र करीब 33 वर्ष, निवासी पतरेंगवा टोला शीतलापुर, थाना सिन्दुरिया।
* गौतम पुत्र गिरनाली, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी पतरेंगवा टोला शीतलापुर, थाना सिन्दुरिया।
पुलिस टीम: इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामानुज सिंह यादव मय हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पुलिस के अनुसार, जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई का अभियान लगातार जारी है।




