Uncategorized

श्यामदेउरवा में भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद, गोरखपुर का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। दीपावली से पहले अवैध पटाखों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तहसीलदार सदर और श्यामदेउरवा पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम बभनौली में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध आतिशबाजी बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, मौके से 20 बोरी, 3 झोले और एक गत्ते में रखे पटाखे बरामद किए गए। इस मामले में सोनू चौबे पुत्र नगीना चौबे निवासी बरवा बाबू, थाना पिपराईच, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने मु0अ0सं0 289/2026 के तहत विस्फोटक अधिनियम की धारा 5/9(बी) में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!