महराजगंज: आत्महत्या के लिए उकसाने और मारपीट के मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज। सोनौली थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने और मारपीट से जुड़े मुकदमे में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय गौतम (31) पुत्र शंकर गौतम निवासी ग्राम परसासुमाली, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ सोनौली थाने में मुकदमा अपराध संख्या 98/2026 के तहत बीएनएस की धारा 108 और 352 में मुकदमा दर्ज है। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने 31 अक्टूबर को उसे थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार, उपनिरीक्षक शक्ति सिंह, कांस्टेबल अवनीश यादव और कांस्टेबल आदित्य प्रताप सिंह शामिल रहे।




