Uncategorized

महराजगंज: भारत-नेपाल सीमा पर 2.05 लाख रुपये के कपड़े बरामद, दो महिलाएं पकड़ी गईं

सोनौली पुलिस ने 19 बंडल कपड़े किए बरामद, कस्टम अधिनियम के तहत कार्रवाई कर नौतनवा कस्टम कार्यालय भेजा

महराजगंज। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली पुलिस ने रविवार को एसएसबी रोड स्थित रामघाट बगीचा के पास चेकिंग के दौरान दो महिलाओं को रोककर उनके सामान की तलाशी ली। इस दौरान प्लास्टिक के 19 बंडलों में रखे कपड़े बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत 2 लाख 5 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, पकड़ी गई महिलाओं की पहचान आबिदा खातून (46), निवासी बुधुनगर, तेतरी बाजार, सिद्धार्थनगर और डाला कुमारी थापा क्षेत्री (45), निवासी सिसौनी, जिला गुल्मी, नेपाल के रूप में हुई है।

बरामद कपड़ों में 10 साड़ियां, 8 शॉल, 4 सलवार कपड़े, 4 पेटी, 183 सूट और 36 पेटीकोट शामिल हैं। पुलिस ने कस्टम अधिनियम की धारा 113 के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए बरामद सामान को कस्टम कार्यालय नौतनवा भेज दिया।

कार्रवाई करने वाली टीम में चौकी प्रभारी सोनौली उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार पटेल, कांस्टेबल प्रखर सिंह कुशवाहा, धीरज शाह, अमन कुमार गौड़, महिला कांस्टेबल पूनम यादव और सुधा मिश्रा शामिल रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!