Uncategorized

महराजगंज: बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिलें बरामद

सिंदुरिया पुलिस की कार्रवाई, मास्टर चाबी और मोबाइल फोन भी मिला

महराजगंज। सिंदुरिया पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें, एक कीपैड मोबाइल फोन और मास्टर चाबी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर को सिंदुरिया चौराहे पर दुकान के पास से आशीष की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UP56AR4101) चोरी हो गई थी। शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी।

इसी क्रम में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 8 अक्टूबर की रात अरनहवा टोला मार्ग पर तीरथ टोला पुलिया के पास से अनिल साहनी उर्फ कोइल (26), निवासी ठूठीबारी क्षेत्र, और राजकुमार साहनी उर्फ टमाटर (22), निवासी हरखोड़ा, थाना सिंदुरिया को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर प्लस के अलावा बजाज प्लेटिना (UP57AM6938), एक कीपैड मोबाइल और मास्टर चाबी बरामद की। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में अन्य संबंधित धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।

पुलिस के मुताबिक, अनिल साहनी के खिलाफ पहले से विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम: थानाध्यक्ष अनुप कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार, रामनुज सिंह यादव समेत पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!