कोल्हुई में अवैध नेपाली शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, बाइक भी बरामद

महराजगंज। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोल्हुई पुलिस और एसएसबी खैराघाट की संयुक्त टीम ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 30 शीशी यानी कुल 9 लीटर अवैध नेपाली शराब और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में की गई।
7 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 9:40 बजे पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने ग्राम राजमंदिर कला स्थित लकठहवा घाट के पास कार्रवाई करते हुए अभियुक्त दुर्गेश (25 वर्ष) पुत्र रोहित, निवासी राजमंदिर, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान उसके पास से 30 शीशी अवैध नेपाली शराब, कुल 9 लीटर, बरामद हुई। इसके अलावा शराब के परिवहन में प्रयुक्त बताई जा रही मोटरसाइकिल संख्या UP58K8872 भी पुलिस ने कब्जे में ली।
मामले में थाना कोल्हुई पर मु0अ0सं0 157/2026 के तहत धारा 60/63 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली संयुक्त टीम में एसएसबी खैराघाट के निरीक्षक प्रदीप कुमार, हेड कांस्टेबल रामाशीष यादव, कांस्टेबल सुमित कुमार, सब्बीर और राम प्रकाश, तथा थाना कोल्हुई के उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह और कांस्टेबल राजू यादव शामिल रहे।




