Uncategorized

240 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, चिलम और नकदी भी बरामद

महराजगंज। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिन्दुरिया पुलिस ने एक आरोपी को 240 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा, चिलम, खाली पुड़िया और नकदी भी बरामद की है।

 

पुलिस के अनुसार, 04 अक्टूबर 2026 को सिन्दुरिया पुलिस टीम ने भेडिया-मोजरी मार्ग के पास चेकिंग के दौरान छोटेलाल पुत्र स्व. रामवृक्ष, निवासी मोजरी, थाना कोठीभार, महराजगंज, उम्र करीब 45 वर्ष को पकड़ा।

 

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 240 ग्राम गांजा, 50 ग्राम गांजा चिलम में, प्लास्टिक की 50 खाली पुड़िया और 395 रुपये नकद बरामद हुए।

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिन्दुरिया में मु0अ0सं0 199/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।

 

पुलिस के मुताबिक आरोपी का पूर्व में भी आबकारी अधिनियम से संबंधित मामला दर्ज है। उसके आपराधिक इतिहास में मु0अ0सं0 140/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम, थाना सिन्दुरिया भी शामिल है।

 

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव, कांस्टेबल हृदयानन्द यादव, अभिषेक यादव, इन्द्रेश यादव और रामजन्म यादव शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!