कोल्हुई पुलिस ने 137(2), 87 BNS में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

महराजगंज। कोल्हुई थाना पुलिस ने धारा 137(2) और 87 बीएनएस के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी फरेन्दा दीपशिखा वर्मा के नेतृत्व तथा थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के साथ वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रही थी।
इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना कोल्हुई में दर्ज मु0अ0सं0 0147/2026, धारा 137(2), 87 बीएनएस में वांछित गोलू को गुलहरिया कला ओवरब्रिज के नीचे से मंगलवार सुबह करीब 11:15 बजे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय रवाना किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुमार पटेल, कांस्टेबल राहुल सिंह और कांस्टेबल आकाश कुमार खरवार शामिल रहे।




