Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

बृजमनगंज में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई, तीन महिलाएं गिरफ्तार

महराजगंज। बृजमनगंज पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम शिवपुर धोबीटोला में छापेमारी कर तीन महिलाओं को अवैध कच्ची शराब बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया। टीम ने मौके से 12 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने की सामग्री बरामद की।

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान शारदा पटेल (45), बिन्दु पटेल (47) और सरिता उर्फ रीना पटेल (25) के रूप में हुई। बरामद सामग्री में छह बोतलों में 12 लीटर शराब, चार एल्युमिनियम के पतीले, दो चोंगे, तीन जरीकैन, पांच किलो गुड़ और दो किलो नौसादर शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार मामले में बृजमनगंज थाने पर मु0अ0सं0 230/2026, धारा 60(1), 60(2) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!