Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

महराजगंज में सड़क हादसों में 32.92% की कमी, मृतकों की संख्या भी घटी

महराजगंज। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को लेकर महराजगंज पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों का असर आंकड़ों में दिखाई दिया है। पुलिस के अनुसार, यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी जनवरी से अगस्त 2026 के आंकड़ों में वर्ष 2025 की इसी अवधि की तुलना में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में 32.92 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। वहीं, सड़क हादसों में मृतकों की संख्या में भी 32.57 प्रतिशत की कमी बताई गई है।

आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी से अगस्त 2025 के बीच महराजगंज में 404 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज हुई थीं। वर्ष 2026 की इसी अवधि में यह संख्या घटकर 271 रह गई। इसी तरह वर्ष 2025 में सड़क दुर्घटनाओं में 261 लोगों की मृत्यु हुई थी, जबकि वर्ष 2026 में यह संख्या घटकर 176 रही।

दुर्घटनाओं में कमी के मामले में महराजगंज शीर्ष-10 में प्रथम

यातायात निदेशालय के आंकड़ों के अनुसार जनवरी से अगस्त 2026 की अवधि में वर्ष 2025 की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं में कमी के आधार पर महराजगंज प्रदेश के कम दुर्घटना वाले शीर्ष-10 जनपदों में प्रथम स्थान पर रहा।

पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में यातायात नियमों का पालन कराने, वाहन चेकिंग अभियान चलाने, सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने जैसे कदम उठाए जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन के लिए सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!