Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

तस्करी के खिलाफ मोहाना पुलिस की कार्रवाई, टाइल्स की 05 पेटियां व बाइक बरामद

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करी की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान 05 पेटी टाइल्स और एक मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। बरामद सामान को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 10 सितंबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में की गई। थाना प्रभारी मोहाना जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम तस्करी और अपराध की रोकथाम के लिए चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान 05 पेटी टाइल्स और एक मोटरसाइकिल के साथ युवक को पकड़ा गया।

गिरफ्तार युवक की पहचान संजय पुत्र छोटेलाल (19 वर्ष), निवासी ग्राम चिउरहिया, थाना लोटन, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद टाइल्स और मोटरसाइकिल को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया। मामले में कस्टम अधिनियम की धारा 11 के तहत कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार, चौकी प्रभारी ककरहवा, हेड कांस्टेबल उमेश कुमार और हेड कांस्टेबल आत्मानन्द यादव शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!