Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

हड़ियाकोट बाजार से बाइक चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई बरामदगी की गुहार

महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के हड़ियाकोट बाजार में खरीदारी करने गए एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। बाइक गायब होने के बाद पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बरामदगी और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित मो. मोकीम, निवासी ग्राम कवलपुर, थाना बृजमनगंज, के अनुसार वह 8 सितंबर 2026 की शाम करीब 5:40 बजे हड़ियाकोट बाजार में सामान खरीदने गया था। उसने अपनी काले रंग की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UP 56 S 2085) बाजार में खड़ी की थी।

कुछ देर बाद वापस लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं लग सका।

इसके बाद पीड़ित ने बृजमनगंज पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर शीघ्र कार्रवाई करते हुए चोरी हुई बाइक बरामद कराने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!