Uncategorized

दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी के वांछित आरोपी के घर चस्पा हुआ नोटिस, पुलिस ने कराई मुनादी

महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुरंदरपुर पुलिस और आईजीआरएस सेल की संयुक्त टीम ने न्यायालय के आदेश पर दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी के मामले में वांछित अभियुक्त के खिलाफ धारा 84 BNSS के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक, ग्राम मुड़ीला निवासी महिला की तहरीर पर 22 अप्रैल 2026 को विशाल यादव पुत्र परमानंद यादव, निवासी सिंहपुर थरौली, थाना पुरंदरपुर के खिलाफ मुकदमा संख्या 104/2026 में धारा 64(1) और 351(3) BNS के तहत केस दर्ज किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन वह फरार चल रहा था।

अभियुक्त के लगातार फरार रहने पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, महराजगंज की अदालत ने धारा 84 BNSS के तहत उद्घोषणा का आदेश जारी किया। शुक्रवार, 28 अगस्त को पुलिस टीम सिंहपुर थरौली स्थित आरोपी के घर पहुंची और न्यायालय के आदेश की प्रति/नोटिस मकान के दरवाजे पर चस्पा की।

पुलिस ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों को भी न्यायालय के आदेश की जानकारी दी। साथ ही ढोल-मुनादी और सार्वजनिक घोषणा के माध्यम से वांछित अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत होने के लिए सूचित किया गया।

कार्रवाई में प्रभारी आईजीआरएस सेल मनोज कुमार राय, उपनिरीक्षक देवेश कुमार सिंह, आरक्षी आदित्य यादव, इमरान खान और अखिलेश वर्मा शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!