Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

शांति भंग की आशंका में परसामलिक पुलिस ने तीन आरोपियों का किया चालान

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत परसामलिक पुलिस ने शुक्रवार को तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, थाना परसामलिक पुलिस टीम ने शांति भंग की संभावना को देखते हुए दो अलग-अलग चालानी में कुल तीन अभियुक्तों का धारा 170/126/135 BNSS के तहत चालान किया। इसके बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए तीनों को माननीय न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार/चालान किए गए अभियुक्तों में ग्राम सेवतरी निवासी विनोद यादव (33) पुत्र लालचन्द, अर्जुन (50) पुत्र सोहरत और राजकुमार (48) पुत्र विशुन शामिल हैं।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पवन कुमार, हेड कांस्टेबल राम कुमार यादव, कांस्टेबल जितेश कुमार और कांस्टेबल रवि शंकर शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की निरोधात्मक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!