Uncategorized

नौतनवां क्षेत्र में खाद तस्करी का आरोप, सुबह होते ही बाइक से नेपाल पहुंच रही भारतीय खाद ?

महराजगंज। नौतनवां थाना क्षेत्र में भारतीय खाद की नेपाल तस्करी को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि करमहवा और रमगढ़वा क्षेत्र में मौजूद कुछ खाद की दुकानों से सुबह के समय बाइक के जरिए भारतीय खाद को नहर और सड़क के रास्ते सीमा की ओर ले जाया जा रहा है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह होते ही बाइक सवार खाद की बोरियां लेकर इन रास्तों से गुजरते नजर आते हैं। आरोप है कि भारतीय किसानों के लिए उपलब्ध खाद नेपाल पहुंच रही है, जबकि जिम्मेदार विभागीय अधिकारी और निगरानी तंत्र इस गतिविधि पर प्रभावी रोक लगाने में नाकाम नजर आ रहा है।

भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में पहले भी यूरिया समेत अन्य सामान की तस्करी के मामले सामने आते रहे हैं। ऐसे में करमहवा और रमगढ़वा क्षेत्र से खाद के कथित आवागमन की निष्पक्ष जांच की जरूरत है।

सवाल यह है कि यदि रोजाना सुबह खाद की बोरियां बाइक से सीमा की ओर जा रही हैं, तो जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस पर क्यों नहीं पड़ रही?

मामले में संबंधित विभाग द्वारा दुकानों के स्टॉक, बिक्री रजिस्टर और सीमा की ओर जाने वाले रास्तों की निगरानी कर जांच किए जाने की आवश्यकता है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वास्तव में खाद की तस्करी हो रही है या फिर आरोपों में कितनी सच्चाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!