Uncategorized

सिद्धार्थनगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 9 पुलिस अधिकारियों के तबादले

सिद्धार्थनगर। जिले की पुलिस व्यवस्था में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। जारी स्थानांतरण एवं तैनाती सूची के अनुसार कई प्रभारी निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। अधिकारियों को नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

सूची के मुताबिक निरीक्षक नवीन सिंह को थाना शोहरतगढ़ से प्रभारी निरीक्षक थाना सिद्धार्थनगर बनाया गया है। वहीं निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय को थाना सिद्धार्थनगर से हटाकर प्रभारी निरीक्षक थाना शोहरतगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।

निरीक्षक अनिल कुमार दूबे को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना इटवा भेजा गया है, जबकि निरीक्षक संजय कुमार मिश्र को थाना इटवा से प्रभारी निरीक्षक थाना गोल्हौरा बनाया गया है।

निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव को थाना मिश्रौलिया से पुलिस लाइन भेजा गया है। सूची में उन्हें गैर जनपद स्थानांतरण पर कार्यमुक्त किए जाने का उल्लेख है।

इसी क्रम में निरीक्षक अरुण कुमार को थाना कठेला समयमाता से थाना जोगिया उदयपुर भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक रामदेव को थाना गोल्हौरा के थानाध्यक्ष पद से हटाकर थानाध्यक्ष मिश्रौलिया की जिम्मेदारी दी गई है।

उपनिरीक्षक नारायण लाल श्रीवास्तव को पीआरओ पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर थानाध्यक्ष कठेला समयमाता बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक अभय सिंह, जो थाना जोगिया उदयपुर के थानाध्यक्ष थे, उन्हें अपराध शाखा भेजा गया है।

इन तबादलों के बाद जिले के कई महत्वपूर्ण थानों की कमान नए अधिकारियों के हाथ में होगी। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!